Agrawal Jewellers

Agrawal Jewellers Gold and Silver jewellery with purity, perfection and creativity.

शिव तो आदिदेव हैं, उनकी पूजा समझ आती है।कृष्ण ने अनगिनत चमत्कार दिखाए, गीताज्ञान दिया, उनकी आराधना ठीक लगती है। पर राम, ...
27/03/2026

शिव तो आदिदेव हैं, उनकी पूजा समझ आती है।

कृष्ण ने अनगिनत चमत्कार दिखाए, गीताज्ञान दिया, उनकी आराधना ठीक लगती है।

पर राम, दशरथनन्दन श्रीराम में ऐसा क्या है कि राम का नाम ही ईश्वर का पर्याय बन गया, कि लोग वेदों में वर्णित देवताओं को भूल राम-राम करने लगे। उन्होंने तो बाकी देवताओं की तरह कभी चमत्कार नहीं दिखाया, न हलाहल विषपान किया, न मुख से ज्ञान का प्रसाद वितरित किया। फिर, फिर उन्होंने ऐसा क्या किया जो राम 'राम' हुए।

उत्तर है उनके कर्म!

उच्च वर्ग में, बल्कि सत्ता, धन, अधिकार के सर्वोत्तम शिखर के घर जन्में उस महामानव ने किसी भी मानव के गुणों का सर्वोत्तम सोपान छू लिया था।

सोचिए कि एक राजा का बेटा, जिसके एक आदेश पर सेनाएँ सज्ज हो जाती हों, जिसके कहने पर अनगिनत वीर मरने-मारने, प्राण त्यागने को उद्यत हो जाते हों, वह एक मामूली अंगरक्षक के रूप में, एक सुरक्षाकर्मी के रूप में अपनी ही प्रजा के एक वैज्ञानिक श्री विश्वामित्र की रक्षा हेतु चल पड़ता है।

जिसने धर्म का पाठ पढ़ा हो, जिसका धर्म ही हो कि गौ, स्त्री और ब्राह्मण की रक्षा करनी है, वह बिना संकोच के देखते ही ताटका नामक स्त्री का वध कर देता है। वह अपराधी को देख हिचक नहीं जाता कि यह तो स्त्री है, और स्त्री का वध नहीं किया जाना चाहिए। उसका न्याय लिंगभेद नहीं करता।

वह सद्पुरुषों का रक्षण करता है, खलपुरुषों का वध करता है और तिसपर भी उसकी मुस्कान बनी रहती है। किसी के सम्मुख सिर झुकाते समय उसे संकोच नहीं होता, और किसी का सिर उतारने पर वह अहंकार से ग्रसित नहीं होता। वह चलता है तो धरती डोलती नहीं, बल्कि खिल उठती है। वह परमवीर है, पर उसे देख पुरजनों को भय नहीं अभय की प्राप्ति होती है। दुर्दमनीय धनुष को तोड़कर भी वह विनीत बना रहता है, क्रोधित दुर्दम्य परशुराम के सम्मुख भी वह विचलित नहीं होता।

जितना सहज होकर वह पिता की आज्ञा से सिंहासन स्वीकारता है, उतनी ही सहजता से त्याग भी देता है। पिता की आज्ञा, माता की इच्छा और भाई के कल्याण के लिए वह अपना परंपरागत अधिकार छोड़ वक्कल वस्त्र पहन वनों में चला जाता है।

राजमहलों का निवासी जंगलों में, वनवासियों के साथ घुलमिल कर रह रहा है। उनके जैसे वस्त्र, उनके जैसा भोजन, उनके जैसा श्रम।

प्रियतमा के अपहरण पर उसका रूदन। उस युग में जब राजपुरुषों के लिए बहुविवाह मान्य था, स्वयं उसके पिता की कई स्त्रियाँ थी, वह एक स्त्री के लिए पेड़ों से लिपट कर रो रहा है। नदी और पर्वतों से पागलों की भाँति पूछ रहा है। सामान्य मनुष्य की भाँति, जब दुख अत्यधिक हो तो क्रोध बन जाता है, वह सब तहस-नहस करने पर उतारू हो जाता है, पर अंततः स्वयं को नियंत्रित कर लेता है और अपनी स्त्री को खोजने के लिए धरती-पाताल एक कर देता है।

संसाधनहीन वनवासी शून्य से सेना का निर्माण करता है। अधर्मी को दण्डित करना ही धर्म है, अतः अधर्मी का छुपकर वध करते समय परंपरागत धर्म उसका बाधक नहीं बनता।

संसार में जो पहले कभी न हुआ था, वह कर दिखाता है। समुद्र को बाँध लेता है। वह विनय की प्रतिमूर्ति है जो हाथ जोड़कर विनती करता है, परन्तु अवहेलना पर वही हाथ शस्त्र उठाकर दण्ड देने की क्षमता भी रखते हैं। वह सहिष्णु है, पर उसकी सहिष्णुता दुर्बलता के कारण नहीं है। वह जानता है कि वही विजयी होगा, फिर भी वह हाथ जोड़ना जानता है।

सामने शत्रु है, ऐसा शत्रु जिससे संसार भय खाता है। जिसने देवताओं तक पर विजय प्राप्त की हुई है, वह उससे भिड़ जाता है। हिंसा अंतिम उपाय है, यह संदेश अवश्य देता है, पर जब प्रतिपक्ष को अहिंसा स्वीकार नहीं तो परम हिंसक होने में क्षण नहीं लगाता।

वह, जो अपने राज्य से निर्वासित है, अपने राज्य से भी अधिक सम्पन्न राज्य जीतकर भी उसे तृण की भाँति त्याग देता है और उस स्त्री को, जो उसके शत्रु के घर वर्ष भर कैदी रही हो, गले लगा लेता है।

जिसका चरित्र इतना पावन है कि उसके महाबलशाली भाई उसके अनुचर बने रहते हैं। वे भाई, जो अपने बड़े भाई के लिए कोई भी त्याग करने को प्रस्तुत हैं, जो बड़े भाई के हित के लिए माता-पिता, गुरु और स्वयं बड़े भाई की आज्ञा मानने से भी इंकार कर देते हैं।

जिसका मन इतना निर्मल है कि हर वर्ग उसका अपना है। जिसका चरित्र इतना उज्ज्वल है कि तपस्यारत ऋषि भी उसके दर्शन को सौभाग्य मानते हैं। जिसका प्रेम इतना पावन है कि वनवासिनी बुढ़िया अपना मान उसे अपना जूठा खिला लेती है। जिसका क्रोध इतना भीषण है कि समुद्र भी थर-थर कांपता है।

जो वन में वनवासी होकर भी राजा की भाँति रक्षण करता है, जो सिंहासन पर बैठकर भी वनवासियों की भाँति प्रकृति से जुड़ा रहता है, जो मानव होकर भी मानवेतर सामर्थ्य रखता है, मानवीय गुणों की पराकाष्ठा को सतत प्राप्त है, जो सच्चिदानन्द है, ऐसा महामानव है, ऐसा आदिपुरुष है कि आदिदेव महादेव भी उसके भक्त बन जाते हैं, ऐसे धृतिमान् महाबाहु को साक्षात ईश्वर न मानें तो क्या मानें?

श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।
---------------------------
🙏🙏🙏💐💐💐🙏🙏🙏🚩🚩🚩

19/03/2026

🌸✨ Chaitra Navratri ki Hardik Shubhkamnayein ✨🌸
Agrawal Jewellers
Maa Durga ke is pavitra avsar par,
ghar aaye sukh, samriddhi aur shakti 🙏
💛 Ham Achhe Ka Wada Karte Hain, Saste Ka Nahi.
Shuddh Gold & Silver Jewellery ke saath
har din banaye aur bhi shubh aur khaas.
📍 Beside Kali Mata Mandir, Near Old Hanuman Garhi, Panchrasta, Sultanpur (U.P.)
📞 7985270256
🌼 Jai Mata Di 🌼
history news youtube ChaitraNavratri Navratri2026 JaiMataDi
AgrawalJewellers GoldJewellery SilverJewellery
ShuddhtaAurBharosa AcheKaWada
Sultanpur IndianFestivals FestiveVibes ✨

18/03/2026

✨ Khoobsurti jo pehchaan ban jaaye… ✨
Har chhoti detail mein chhupi hoti hai asli elegance 💛
Aur wahi aapko banati hai sabse alag.
💛 Agrawal Jewellers – Ham Achhe Ka Wada Karte Hain, Saste Ka Nahi.
Shuddh Gold Jewellery jo sirf pehni nahi jaati,
✨ mehsoos ki jaati hai.
📍 Beside Kali Mata Mandir, Near Old Hanuman Garhi, Panchrasta, Sultanpur (U.P.)
📞 7985270256
AgrawalJewellers GoldJewellery GoldKada LuxuryJewellery
IndianJewellery ElegantStyle Sultanpur TraditionalJewellery
AcheKaWada QualityOverPrice ✨

12/03/2026

✨ Elegance that speaks for itself.
Discover timeless Gold Pendants crafted to add grace to every look.
💛 Agrawal Jewellers – Ham Achhe Ka Wada Karte Hain, Saste Ka Nahi.
📍 Beside Kali Mata Mandir, Near Old Hanuman Garhi, Panchrasta, Sultanpur (U.P.)
📞 7985270256
GoldPendant GoldJewellery Sultanpur JewelleryLovers ElegantStyle IndianJewellery GoldCollection LuxuryJewellery DailyWearJewellery ✨

09/03/2026

🇮🇳🏆 Champions of the World!
Team India has done it again!
A victory written with passion, determination, and the dreams of a billion hearts. 💙
Proud moment for every Indian — the T20 World Cup comes home!
WorldCupChampions T20WorldCup BleedBlue IndiaWins ProudIndian Champions CricketFever 🇮🇳🏆

03/03/2026

🔥✨ Holika Dahan ki Hardik Shubhkamnayein ✨🔥
Agrawal Jewellers
Is pavitra agni ke saath
jale har burai,
aur aaye jeevan mein
✨ roshni, samriddhi aur safalta.
💛 Ham Achhe Ka Wada Karte Hain, Saste Ka Nahi.
Shuddh Gold & Silver Jewellery —
jo har tyohar ko aur bhi khaas bana de.
📍 Beside Kali Mata Mandir, Near Old Hanuman Garhi,
Panchrasta, Sultanpur (U.P.)
📞 7985270256
HoliFestival
AgrawalJewellers GoldJewellery SilverJewellery
AcheKaWada QualityOverPrice
Sultanpur FestiveVibes IndianTradition

26/01/2026

🇮🇳 Happy Republic Day 🇮🇳
Agrawal Jewellers
Is Ganatantra Diwas par,
hum yaad dilate hain ek wada —
💛 Ham Achhe Ka Wada Karte Hain, Saste Ka Nahi.
Shuddh Gold & Silver Jewellery,
jisme ho desh jaisa mazboot bharosa aur shaan.
📍 Beside Kali Mata Mandir, Near Old Hanuman Garhi,
Panchrasta, Sultanpur (U.P.)
📞 7985270256
✨ Quality jo pehchaan ban jaaye ✨
26January
AgrawalJewellers ProudlyIndian
GoldJewellery SilverJewellery
AcheKaWada QualityOverPrice
Sultanpur IndianTradition HallmarkedGold

24/01/2026

यह बात सिर्फ़ गोल्ड के प्राइस की नहीं है —
यह बात है इतिहास, सच्चाई और सर्वाइवल की।
सोना हर सरकार से ज़्यादा समय तक क्यों टिका रहा?
सोना इसलिए मशहूर नहीं है क्योंकि उसका भाव बढ़ता है।
सोना इसलिए ज़िंदा है क्योंकि बाक़ी सब चीज़ें अंत में फेल हो जाती हैं।
हज़ारों सरकारें आईं और गईं।
राजा, साम्राज्य, गणराज्य, सुपरपावर।
सबने स्थिरता का वादा किया
सबने समृद्धि का वादा किया
सबने कहा – “हमारी मुद्रा हमेशा चलेगी”
एक भी वादा नहीं निभा।
लेकिन सोना टिका रहा।
✅ प्राचीन मिस्र में सोना पैसा था
✅ रोमन साम्राज्य में सोना पैसा था
✅ चीन में सोना पैसा था
✅ यूरोप में सोना पैसा था
संस्कृति अलग
धर्म अलग
भाषा अलग
नतीजा एक ही।
जब सरकारें गिरीं,
सोना बचा रहा।
सोना “इन्वेस्टमेंट” क्यों नहीं है?
पुअर डैड पूछता था:
“अगले साल सोने का भाव क्या होगा?”
रिच डैड पूछता था:
“जब वादे टूटते हैं, तब क्या बचता है?”
सोना इन पर निर्भर नहीं करता:
• सरकार
• सेंट्रल बैंक
• क़ानूनी सिस्टम
• नेताओं की साख
सोने को ट्रस्ट की ज़रूरत नहीं।
इसीलिए वह टिकता है।
सोना आपको अमीर बनाने के लिए नहीं है।
सोना यह सुनिश्चित करने के लिए है कि
सिस्टम रीसेट के समय आप गरीब न बनें।
वो बात जो ज़्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं
अगर सोना “पुराना” है…
फिर सेंट्रल बैंक आज भी सोना क्यों रखते हैं?
सरकारें चुपचाप सोना क्यों जमा करती हैं?
संकट के समय देश सोना अपने बॉर्डर के अंदर क्यों मंगवाते हैं?
क्योंकि जब विश्वास टूटता है,
काग़ज़ सबसे पहले मरता है।
और जो लोग पैसे को कंट्रोल करते हैं,
वे यह बात अच्छी तरह जानते हैं।
बस बताते नहीं हैं।
मेरे रिच डैड ने सिखाया था:
“सोना रिटर्न के बारे में नहीं है।
सोना सर्वाइवल के बारे में है।”
आप घर का बीमा इसलिए नहीं करते कि वह जले।
आप बीमा इसलिए करते हैं क्योंकि आप हक़ीक़त समझते हैं।
सोना भी वही बीमा है।
और इतिहास ने बार-बार साबित किया है —
यह क्यों मौजूद है। 🟡

15/01/2026

✨ Gold jewellery crafted with precision, purity & pride ✨
Where every design reflects quality, trust and prestige 💛
Discover timeless elegance at Agrawal Jewellers.
GoldJewellery PureGold TimelessDesign QualityAndPrestige ElegantGold IndianJewellery DailyWearGold TraditionalJewellery SultanpurJewellers TrustedJeweller

15/01/2026

✨ आभूषण, जो आपकी पसंद और परंपरा दोनों को निखारें ✨
अब आपके पसंदीदा डिज़ाइन में, शुद्धता और भरोसे के साथ 💛
खूबसूरती जो हर नज़र ठहर जाए — Agrawal Jewellers 💎
AgrawalJewellers Aabhushan GoldJewellery TraditionalJewellery IndianJewellery PureGold CustomDesigns BridalJewellery ElegantDesign SultanpurJewellers TrustedJeweller AJJewels

Address

Panchrasta
Sultanpur
228001

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm
Sunday 12pm - 4pm

Telephone

7985270256

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agrawal Jewellers posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Agrawal Jewellers:

Share