18/12/2025
*राज्य स्तरीय वाद- विवाद प्रतियोगिता में मंडेलिया महाविद्यालय विजेता*
श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय, पिलानी के तत्वाधान में मंडेलिया शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्व. श्रीयुत दुर्गा प्रसाद जी मंडेलिया की स्मृति में बुधवार 17 दिसम्बर 2025 को " राजनेताओं हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए।",विषय पर राज्य स्तरीय हिंदी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप बिरला साइंस म्यूजियम के संग्रहाध्यक्ष एवम् निदेशक श्री विक्रमजीत सिंह अरोड़ा तथा महाविद्यालय की पूर्व छात्राएं श्रीमती बीना दुग्गल,रेखा शर्मा, सुनीता डाडा मंजू कानोड़िया,सीमा मित्तल तथा कामिनी भाटी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष कुमार दुल्लड़ ,एम.के. साबू कॉलेज की पूर्व हिंदी व्याख्याता डॉ (श्रीमती) सरोज भार्गव , संस्कृत विद्यालय, सूरजगढ़ की सेवानिवृत प्रचार्या श्रीमती जावित्री शर्मा व किड्स गार्डन उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पलता सैनी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।
मंडेलिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा की श्रीयुत दुर्गा प्रसाद जी मंडेलिया भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी व्यक्तित्व रहे ।उन्होंने महिला शिक्षा को समर्पित मंडेलिया शिक्षण संस्थान की स्थापना की और वर्तमान संस्थान अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार जी मंडेलिया के निर्देशन में आज यह सह- शैक्षणिक संस्थान छात्र-छात्राओं के लिए एक उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बन चुका है। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक नितेंद्र पाठक ने बताया की प्रतियोगिता में श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत की छात्रा कोमल चौहान को प्रथम स्थान, जे. बी.शाह गर्ल्स कॉलेज ,झुंझुनू की छात्रा सलोनी जांगिड़ को द्वितीय स्थान तथा मोहनलाल पीरामल महाविद्यालय ,बगड़ की छात्रा दिया जाखड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गिन्नी देवी सत्यनारायण सेखसरिया महाविद्यालय , चिड़ावा की छात्रा खुशी महमिया और अंबिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।उच्चतम अंकों के आधार पर चल वैजयंती भी मंडेलिया महाविद्यालय ने जीती किंतु आयोजक महाविद्यालय होने के कारण द्वितीय स्थान पर रही सेखसरिया महाविद्यालय को चल वैजयंती प्रदान की गई।कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री विक्रमजीत सिंह अरोड़ा ने कहा की श्रीयुत दुर्गा प्रसाद जी मंडेलिया एक दूरदर्शी व्यक्तित्व रहे, उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है की पिलानी में मंडेलिया शिक्षण संस्थान जैसे उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र की स्थापना हुई। छात्र-छात्राओं में वैचारिक और तार्किक गुण आज के युग की अनिवार्य आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथियों मे शामिल बीना दुग्गल और रेखा शर्मा ने कॉलेज से जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि इस कॉलेज में ही हमने जीवन और संस्कार की शिक्षा ली। पूर्व छात्राओं ने अपनी संस्था हेल्पिंग हैंड के माध्यम से 33 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की । पर्यावरणविद श्री दुल्लड़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में कौशल विकास हेतु अत्यंत आवश्यक है । डॉ. सरोज भार्गव , पुष्पलता सैनी,तथा जावित्री शर्मा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। मंडेलिया महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ दीप्ति कौशिक ने सभी प्रतिभागियों, प्रभारी व्याख्याताओं एवं अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर मंडेलिया स्कूल की प्राचार्या डॉ. स्मितांजलि मिश्रा, महाविद्यालय सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा व्याख्याता सोनिया माथुर डॉ. त्रिवेणी, डॉ,सावित्री, प्रमोद शर्मा संदीप सैनी ,गरिमा, मनीषा सैनी,पूजा सांगवान,राहुल, विनोद नेहरा, ज्योति वर्मा,कैलाश चंद सैनी,अजीत कुमार,नेहा, शिखा ,सुरेश हमीनपुर, कैप्टन विजेंद्र शेखावत ,लेखाकार अजय डालमिया, सुरेश सैनी,सुरेंद्र शर्मा सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।