24/06/2023
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के मुस्लिम समुदाय की हितों की रक्षा व धर्म के नाम पर होते भेद भाव वाले इंटरव्यू के बाद,
सरकार समर्थित मीडिया व पैड वर्कर बराक ओबामा के लिए उल्टा पुल्टा शब्द इस्तेमाल कर रहे है!
इन लोगों को शायद पता नही, बराक ओबामा मोदी जी के तू तड़ाक वाले दोस्त है!
अगर बराक ओबामा झूठ बोल रहे है तो साबित करें जो उत्तराखंड मे हुआ वो सही था या गलत?
जिन लोगों के घरों पर बुलडोजर चला वो सही था या गलत?
भीड़ द्वारा किए गए हमले व भीड़ इकट्ठा कर के रोज़ नफरती भाषण देना सही है या गलत?
धामिर्क जुलूस मे धर्म विशेष के प्रति भड़काउ गाने बजाना सही है या गलत?
न्यूज चैनलों पर धार्मिक डिबेट करना सही है या गलत?
काल्पनिक कहानियों पर फ़िल्म बनाकर नफरत फैलाना सही है या गलत!
देश के मुस्लिम राजाओं के इतिहास को स्कूल की किताबों से हटा देना सही है या गलत?
उर्दू नामी शहरों के नाम बदलना सही है या गलत?
सरकार के मंत्रियों द्वारा भाषण देना– "देश के गद्दारों को गो_ली मा_रो" सही है या गलत?
BJP नेता द्वारा पुलिस की मौजूदगी मे दिल्ली मे भीड़ को उकसाना, दंगे भड़काना, पर इन हेट स्पीच देने वालों पर कोई भी कार्रवाई न करना सही है या गलत?
CAA क़ानून का विरोध करने वाले स्टूडेंट्स को जेल मे ठूंस देना, गंभीर धाराओं मे FIR कर देना सही है या गलत?
दलित अपनी शादी मे घोड़ी चढ़े तो उनको पीटना व उनका बहिष्कार करना सही है या गलत?
मणिपुर में दंगाइयों द्वारा कई चर्च को जला देना सही है या गलत?
सोचें, आप लोगो की ही गलती की वजह से आज प्रधानमंत्री की फजीहत हुई है अमेरिका मे!
जहाँ आग लगता है, धुँआ वहीं से उठता है!
ऐसे सवाल पूछने का मौका आपने ही दिया है बाहर के लोगों को!
अपनी गलती सुधारे और देश की उन्नति व तरक्की व भाईचारे के लिए काम करें!