28/02/2023
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुआ उक्त आयोजन कुछ माह पूर्व इटावा शहर के गहना ज्वैलर्स पर जेवर देखने के बहाने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करने वाली सक्रिय पुलिस टीम के सम्मान में आयोजित किया गया
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा,एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद,सीओ सिटी अमित कुमार,शहर कोतवाल भूपेन्द्र सिंह राठी सहित वरिष्ठ उपनिरीक्षक संत कुमार , उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम में इटावा और उसके आसपास प्रदेश भर में ज्वैलरी की दुकानों से टप्पेबाजी करके जेबर पार करने वाले अन्तराज्यीय चोरों के गिरोह की सरग़ना और उसके साथी को गिरफ़्तार करने तथा रूपये और गहने बरामद करने में सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, महिला उपनिरीक्षक यशोदा रानी, महिला काँस्टेबल संजना जुरैल एवं महिला काँस्टेबल राधा रानी को एसोसिएशन संरक्षक मंडल सदस्यों नरेंद्र नाथ,अरविंद पोरवाल , आदेश गुप्ता , नवीन अग्रवाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया
कार्यक्रम संचालन सेक्रेटरी राजीव चन्देल ने किया इस दौरान अध्यक्ष पारस जैन,इब्जा इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाश दीप जैन उपाध्यक्ष हरीश जौहरी,सचिन वर्मा,अमित सोनी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह,उपमंत्री श्री कृष्णा यादव एवं जितेंद्र सोनी,दीपू सोनी प्रतीक पोरवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फूलों के गुलदस्ते संगठन का प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।